कल की बात (लघुकथा)
मनोज दफ्त़र से घर की ओर रवाना हुआ तो रास्ते में केशरीमल
जी से मिलना हुआ और हँसी के फव्वारे छोड़ते हुए केशरीमल जी ने कहा- ''मनोज बाबू ये भी क्या
जिंदगी है कि घर से दफ्त़र और दफ्त़र से घर... कभी समय निकालो बनारस वाले संपतराव
जी से मिल आते हैं जो हमारे आने की बहुत दिनों से बांट जोह रहे हैं।''
हाँ दादा मै भी यही सोच रहा था। मनोज ने हाँ में हाँ मिलाते
कहा, और फिर दोनों ने अपनी -
अपनी राह पकड़ ली। दूसरे रोज मनोज का दफ्त़र से निकलना हुआ। उसने क्या देखा.......?
देखा कि केशरीमल जी की अर्थी उनके सामने से गुजरी और वह यह
दृश्य देखकर हक्का बक्का रह गया। खुद से मन ही मन विलाप करते हुए कहने लगा कि ''कल की बात है जब केशरीमल
जी ने इसी समय बनारस चलने की इच्छा जाहिर की थी और आज वह बगैर मिले हमसे दूर चले
गये"।
मनीष कुमार पाटीदार महेश्वर मध्य प्रदेश)
मोबाइल नंबर - 84357 - 40937
No comments:
Post a Comment