Thursday, March 5, 2020

नेताजी (लघुकथा)
सभा में सभी अपने - अपने विचार लेकर आए और बगैर भूमिका के धाराप्रवाह वक्तव्य रखने लगे। राजनीतिक, आर्थिक व सामाजिक चेतना पर दृष्टि डालते हुए 'गगन से ऊपर' सामाजिक संगठन के जागरूक युवाओं ने एक के बाद एक वक्तव्य रखे। इनके वक्तव्य में स्वार्थ और अहम के अलावा कुछ नहीं था। सभी अपनी - अपनी रोटियां सेकना चाहते थे। पढ़े - लिखे शिक्षित युवाओं पर राष्ट्र सेवा का जुनून सर चढ़कर बोलने लगा था। तभी इसी कोलाहल में संगठन के नेता ने धैर्यपूर्वक अपने विचार रखते हुये कहा - ''भाईयों यह समय अपना घर - परिवार की जरूरतों को पूरा करने का नहीं है। हमें पार्टी रुपया, पैसा दे रही है जनता की सेवा के लिये न कि अपना पेट भरने के लिये।''
तभी नाथूराम तपाक से बोला - ''नेताजी आप गांधीवादी हो सकते हैं किन्तु हम नहीं। हमें भी अपना घर - परिवार चलाना है। आखिर हम भी तो जनता के बीच रहने वाले लोग है।"
नाथूराम की बात का जवाब नेताजी देना चाहते थे, मगर उन्होंने अपनी दृष्टि सामने बैठे जगन पर गड़ाई जिसका गरीबी के अभाव में चेहरा उतरा हुआ था। उन्होंने जगन को सभा से बाहर जाने को कह दिया। जगन बिना किसी संदेह के नेताजी को नमस्कार करते हुए बाहर चला जाता है। नाथूराम और बाकी के बैठे कार्यकर्ता समझ नहीं पाये कि आखिर नेताजी ने जगन को सभा से बाहर क्यों कर दिया? नेताजी नाथूराम की ओर दृष्टिगोचर करते हुए कहने लगे - ''जब तक जगन जैसे गरीब के चेहरे पर खुशी नहीं आ सकती तब तक ''गगन से ऊपर'' जगन नहीं जा सकता। अब तुम ही फ़ैसला करो, जगन जैसे गरीब का साथ देना पसंद करोगे या सभी अपनी - अपनी रोटियां सेकना ?'' नेताजी की बात सुन सभा में सन्नाटा पसर गया और लज्जित होकर एक बार फिर सभी अपने दायित्वों पुनर्विचार करने लगे।

प्रेषक :-
मनीष कुमार पाटीदार
ग्राम + पोस्ट ईटावदी, तहसील महेश्वर, जिला खरगोन (मध्यप्रदेश)
84357 - 40937

No comments:

Post a Comment